गुलक का कर्ज
**************
निभी ने मोबाइल पास करते हुए आँखों के इशारे से पूछा कि किसका कॉल है !
फोन स्क्रीन पर "Roomie" डिस्प्ले हो रहा था। ये देखते ही थोड़ा आश्चर्य हुआ। कॉल रिसीव करते ही मैंने कहा, "कहाँ मर गए थे बे।" फिर थोड़ी इधर उधर की बात हुई। ये अनुमान लगाना कोई टेढ़ी खीर नहीं थी कि all is not well at the other end. मैंने स्पष्ट ही पूछा लिया कि मैटर क्या है, आफ़ताब ?
****************************
आफ़ताब , ....यानी कि मेरा रूम मेट...कॉलेज के समय का नहीं....क्लास 8 से 10 तक मैं हॉस्टल में था...तब का...जिससे काफी समय से कोई कांटेक्ट नहीं था..कोई 3 साल पहले FB पर फिर मिला और नंबर का आदान-प्रदान हुआ। Life has not treated him well, at least so called career wise. कभी कभी FB मैसेंजर पर hi-hello हो जाती थी पर मिलने की बात पर वो टाल जाता था और मैंने भी कोई एफर्ट नहीं डाला।
*******************************
आफ़ताब ने बताया कि वो हाउसिंग लोन के क़िस्त चुकाने में डिफ़ॉल्ट कर गया है और उसे बैंक से कानूनी नोटिस आई है। अगर पैसे की व्यवस्था हो पाती तो वो लोन चूका देता। exact amount सुनने के बाद मैंने तुरंत कहा , "फिकर नॉट, आज शाम तक 100% हो जायगा।"
बगल में बैठी निभी का मुँह देखने लायक था। तड़ाक से उसने सवाल दागा कि कहाँ से शाम तक व्यवस्था होगी ? और ये सुनकर कि मैं फिक्स्ड डिपॉजिट्स तुड़वा कर पैसे की व्यवस्था करूँगा, उनका पारा सातवें आसमान पर !!
निभी को शांत करते हुए मैंने कहा कि एक कहानी सुनो पहले.....
***************************
आर्चीज की दुकान पर दो 14 -15 साल के लड़के एक teddy bear को निहार रहे थे। एक ने उसपे चिपके प्राइस टैग को देखकर और अपने जेब में रखे रूपये का हिसाब लगाते हुए मुँह लटकाकर दूसरे का हाथ पकड़ते हुए कहा कि चल यार...अपने रेंज का नहीं। दो घंटे बाद दोनों फिर से उसी दुकान पर थे और उस teddy bear को पैक करवा रहे थे। दूसरे लड़के ने अपनी गुलक तोड़ कर पैसे जुटा दिए थे..ये पैसे वो घडी खरीदने को जोड़ रहा था। और वो teddy bear आज 22 साल का है और अभी भी उस लड़की का सबसे प्यारा धन है जिसे ये दिया गया था।
*********************
...कुछ देर की ख़ामोशी और कुछ हिसाब किताब लगाते हुए निभी ने कहा कि अभी अपने रूमी को फोन करो और साफ़ कह दो कि आज शाम तक तुम पैसों की व्यवस्था नहीं कर सकते...3 दिन बाद दे पाओगे। अब चौकने की बारी मेरी थी। निभी मेरे चेहरे को पढ़ते हुए बोली कि निलय के लिए जो चाइल्ड प्लान हमने लिया था वो 3 दिन बाद mature कर रहा है, उससे मिलने वाले पैसों से गुलक वाला पैसा तो नहीं चूका पाओगे लेकिन तेरे रूमी के होम लोन की कई किस्ते मैनेज हो जायगी। निभी ने शो केस पर बैठे teddy bear को एक स्माइल दिया और मुझे......
©
Bahut khoobsurat ����❤
ReplyDeleteअहा ...👌👌👌
ReplyDeleteThis comment has been removed by the author.
ReplyDelete