प्रोपोज़
*******
बिड़ला मंदिर में दोनों एक-डेढ़ घंटे तक बैठ कर बातें करते रहे। आज वो दोनों खूब सारी बातें कर रहे थे और ऐज यूज़वल(as usual) बिना वोकल कॉर्ड(vocal cord) यूज़(use) किए । पब्लिक प्लेस(public place) में जब भी दोनों घंटो गप्पे मारते थे तो ऐसे ही, बिना शब्द निकाले। फिर जब दोनों को एक-दूसरे की आँखों में कॉफ़ी की तलब दिखी तो उठ कर इंडस वैली रेस्टोरेंट की तरफ चल पड़े। पहला सिप(sip) लेते ही वोकल कॉर्ड में हरकत हुई और उसने कहा कि पापा मेट्रिमोनियल(matrimonial) में एड(ad) देने वाले हैं। इसपर उसने उसकी खूब खिंचाई की। हर सिप के साथ खिंचाई बढ़ते जाता था। लास्ट सिप लेते ही उसने हँसते हुए कहा कि मेरा भी बायोडाटा पोस्टमैन दे आएगा।
**********
उस दिन वेटर को अनयूज़वल(unusual) टिप(tip) मिला। उसने भाई को बर्थडे गिफ्ट देने के लिए पैंटालून(pantaloons) का गिफ्ट वाउचर(gift voucher) लिया था | उस गिफ्ट वाउचर को वेटर को पकड़ाते हुए उसने कहा था, "भैया, इस बिल को गड़ियाहाट पैंटालून में देकर एक शर्ट ले लीजिएगा।"
©
वेद
No comments:
Post a Comment