Tuesday, April 5, 2016

सत्संग

श्रद्धालुओं की भीड़ माता की तस्वीर के सामने भक्ति भाव में लीन थी। गुरु ध्यान मुद्रा में बैठे थे। जब गुरु ने आँखे खोली तो एक शिष्य ने पूछा, "महाराज, वो कौन सी शक्ति है जो मातारानी से भी ऊपर है..जिसने देवी की उत्पति की ?"
गुरु जी कुछ पल के लिए ध्यानमुद्रा में बैठे रहे फिर उन्होंने धीरे से उत्तर दिया, "राजा रवि वर्मा"।
©

No comments:

Post a Comment